Breaking
Loading...
Menu

Saturday, 21 August 2021

'सुपर डांसर 4' शो में लौटीं शिल्पा शेट्टी, बोलीं -पति के जाने के बाद महिलाओं को अपने हक के लिए लड़ना पड़ता है

Advertisement

 

 नई दिल्ली 
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर 4' में आते ही महिलाओं के लिए खास मैसेज देकर वाहवाही लूट रही हैं। दरअसल शो के मंच पर 'रानी लक्ष्मी बाई' से प्रेरित एक कंटेस्टेंट के परफॉर्मेंस को देखकर शिल्पा शेट्टी बहुत भावुक हुईं और खुश भी। 'रानी लक्ष्मी बाई' की गाथा को याद कर शिल्पा ने महिलाओं के संघर्ष के बारे में बात की।

शिल्पा ने 'सुपर डांसर 4' से लिया था ब्रेक
बता दें कि शिल्पा शेट्टी बीते दिनों पति राज कुंद्रा पर पोर्न केस में लगे आरोपों के कारण सुर्खियों में रही थीं। इस विवाद के दौरान उन्होंने 'सुपर डांसर 4' से ब्रेक लिया था। इस शो पर वो जज के तौर पर नजर आ रही थीं और उन्हें दर्शक काफी पसंद भी कर रहे थे। हालांकि अब शो में शिल्पा की वापसी हो चुकी है। 

डांस  परफॉर्मेंस के जरिए कंटेस्टेंट ने दिखाया लक्ष्मी बाई की जीवनी
कंटेस्टेंट के परफॉर्मेंस का एक क्लिप सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंस्टाग्राम हैंडल द्वारा साझा किया गया है। जिसमें कंटेस्टेंट शानदार डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। वह अपने डांस कौशल से लक्ष्मी बाई की कहानी दिखाती दिख रही हैं। इस सीन को देखकर सभी जज और कंटेस्टेंट के रोंगते खड़े हो जाते हैं।

Share This
Previous Post
Next Post

Email: editor@uttampradesh.net Address: Madhya Pradesh (Bhopal) 52, Manohar Dairy, Zone-1, M.P. Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh 462016

0 Comments: