Thursday, 12 August 2021

हॉकी टीम के ओलंपिक विजेता का CM ने किया सम्मान, भोपाल एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

Advertisement

 


मुख्यमंत्री ने विवेक सागर को बधाई देते हुए कहा कि देश के साथ यह प्रदेश के लिए भी गर्व की बात है। होशंगाबाद के चगौन पिपरिया के रहने वाले विवेक सागर ने अपनी मेहनत परिश्रम संकल्प के बलबूते हॉकी के पुनर्जागरण का काम किया।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने विवेक सागर को बधाई देते हुए कहा कि देश के साथ यह प्रदेश के लिए भी गर्व की बात है। होशंगाबाद के चगौन पिपरिया के रहने वाले विवेक सागर ने अपनी मेहनत परिश्रम संकल्प के बलबूते हॉकी के पुनर्जागरण का काम किया।

उन्होंने आगे कहा कि देश में खेल की प्रगति और विकास के लिए काम हो रहा है। यह तो अभी शुरुवाती पड़ाव है मंजिल तो गोल्ड मेडल तक ही है। इसके साथ ही उन्होंने महिला हॉकी टीम को भी बधाई दी और कहा कि बेटियों के सम्मान में 31 लाख की राशि दी जायेगी। हॉकी को बढ़ाने में मध्य प्रदेश में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

इससे पहले विवेक सागर के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक और साथी खिलाड़ी एयरपोर्ट पहुंचे। वहीं खेल मंत्री यशोधराजे सिंधिया भी हॉकी खिलाड़ी का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंची थी। जहां उन्होंने भारतीय हॉकी टीम और विवेक सागर को इस उपलब्धि पर बधाई भी दी।

Share This
Previous Post
Next Post

Email: editor@uttampradesh.net Address: Madhya Pradesh (Bhopal) 52, Manohar Dairy, Zone-1, M.P. Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh 462016

0 Comments: