Wednesday, 29 September 2021

77 गवाहों के बयान दर्ज, मुंबई पुलिस ने दायर की 350 पन्नों की चार्जशीट

Advertisement

 

नई दिल्ली
महाराष्ट्र के चर्चित साकिनाका रेप केस मामले में मुंबई पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को बताया कि साकिनाका रेप और मर्डर केस में 346 पन्नों की चार्जशीट दायर की गई है। बाद में पुलिस ने जानकारी दी कि इस चार्जशीट में 77 गवाहों के बयान दर्ज किये गये हैं। खास बात यह है कि 18 दिनों में इन सभी गवाहों के बयान दर्ज किये गये।  इससे पहले 10 सितंबर को 30 साल की एक महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया था। पीड़िता के साथ हैवानियत की गई थी। जिसके बाद मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़िता ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में जिस आरोपी को गिरफ्तार किया था उसकी पहचान मोहन चौहान के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि मोहन चौहान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।  बता दें कि कुछ दिनों पहले मुंबई में महिला के साथ दुष्कर्म किया गया था। आरोपी ने महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए उनके प्राइवेट पार्ट में रॉड भी डाल दी थी। पुलिस कंट्रोल रूम को उस वक्त सूचना मिली थी कि एक शख्स महिला को बुरी तरह से पीट रहा है। इसके बाद पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची थी। 

बेहोश हालत में मिली महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों बाद 45 साल के मोहन चौहान को दबोच लिया था। इधर अस्पताल में इलाज करा रही महिला जिंदगी की जंग हार गईं।  पुलिस ने उस वक्त बताया था कि सड़क किनारे खड़ी एक टेम्पो में महिला के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि वाहन के अंदर भी खून के धब्बे मिले थे। उन्होंने यह भी बताया था कि कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चौहान को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया गया है।  इस घटना के बाद महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा था कि 'हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जल्द से जल्द चार्जशीट दायर की जाए और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए मामले को तेजी से बढ़ाया जाए।'

Share This
Previous Post
Next Post

Email: editor@uttampradesh.net Address: Madhya Pradesh (Bhopal) 52, Manohar Dairy, Zone-1, M.P. Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh 462016

0 Comments: