Breaking
Loading...
Menu

Tuesday, 28 September 2021

अक्टूबर में 9 सरकारी छुट्टियां दीपावली की तैयारी के लिए

Advertisement

 


भोपाल
 यदि आप दीपावली के लिए शॉपिंग करना चाहते हैं अथवा प्लान कर रहे हैं कि इस साल घर की ठीक से साफ सफाई कर ली जाए तो आपके लिए गुड न्यूज़ है। वैसे तो अक्टूबर के महीने में चार संडे मिलाकर कुल 9 सरकारी छुट्टियां पड़ रही है परंतु 15 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर तक का समय शॉपिंग और साफ सफाई के लिए सबसे अच्छा हो सकता है।


अक्टूबर के महीने में पहली छुट्टी 2 अक्टूबर गांधी जयंती की है और पहला संडे 3 अक्टूबर को है। इस प्रकार एक साथ दो छुट्टियां मिल रही हैं। इसके बाद 15 अक्टूबर को दशहरे की छुट्टी है। 16 अक्टूबर को शनिवार और 17 को रविवार है। 18 वर्किंग डे है परंतु 19 अक्टूबर को मिलाद उन नबी की छुट्टी है। इस प्रकार 15 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर तक दीपावली से संबंधित जरूरी कामकाज निपटाए जा सकते हैं। थोड़ी सी प्लानिंग करनी पड़ेगी।

यह रहीं कुल छुट्टी
— 02 अक्टूबर 2021, गांधी जयन्ती
— 15 अक्टूबर 2021, दशहरा
— 19 अक्टूबर 2021, मिलाद-उन-नबी
— 20 अक्टूबर 2021, महर्षि वाल्मीकी जयन्ती

Share This
Previous Post
Next Post

Email: editor@uttampradesh.net Address: Madhya Pradesh (Bhopal) 52, Manohar Dairy, Zone-1, M.P. Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh 462016

0 Comments: