Breaking
Loading...
Menu

Thursday, 16 September 2021

जिला प्रशासन ने कूलर के उपयोग पर लगाया एक महीने का प्रतिबंध

Advertisement

 


जबलपुर
 जिले में बढ़ते डेंगू के मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने कूलर के उपयोग पर एक महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। नगर निगम आयुक्त के आदेश के बाद नगर सीमा में यह प्रतिबंध तीन दिन पूर्व ही लागू हो चुका है।

15 नए मामले सामने आए : जिले में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को भी 15 नए मामले सामने आए। इसी वजह से इसके प्रसार को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कूलर के उपयोग पर अगले एक महीने तक प्रतिबंध लगा दिया है। जिला मलेरिया अधिकारी राकेश पहाड़िया ने बताया कि कूलर में अवशिष्ट पानी से लार्वा का जन्म होता है। कूलर को सप्ताह में एक बार खाली और साफ किया जाना चाहिए। लेकिन लोग ऐसा नहीं कर रहे थे इसलिए प्रशासन ने एक महीने के लिए कूलर के उपयोग पर रोक लगा दिया है। इससे डेंगू के मामलों में कमी आने की संभावना है।

हालांकि स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं क्योंकि जिले में कम बारिश के कारण गर्मी और उमस लगातार बनी हुई है। इस वजह से कूलर की जरूरत महसूस हो रही है। लोगों का कहना है कि कूलर के उपयोग पर तो प्रतिबंध लगा दिया गया लेकिन घरों के बाहर बहने वाली गंदी नाली-नाले और गंदे इलाकों की सुध नहीं ली जा रही है। डेंगू की शुरूआत में ही प्रशासन अगर सचेत हो जाता और रोकथाम के बेहतर उपाय किए जाते तो इसकी व्यापकता पर रोक लगाई जा सकती थी लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। अब कूलर पर प्रतिबंध लगाकर लोगों को परेशान किया जा रहा है।

Share This
Previous Post
Next Post

Email: editor@uttampradesh.net Address: Madhya Pradesh (Bhopal) 52, Manohar Dairy, Zone-1, M.P. Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh 462016

0 Comments: